बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'पठान' का डंका, 7वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई, 400 करोड़ पक्के

By: Pinki Wed, 01 Feb 2023 09:40:34

बॉक्स ऑफिस पर बज रहा  'पठान' का डंका, 7वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई, 400 करोड़ पक्के

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 7 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। पठान अपनी हर दिन की कमाई के साथ पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। पठान ने मंगलवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले मंगलवार यानी 7वें दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया। पठान का इंडिया कलेक्शन 350 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पठान की 7 दिनों की भारत में कुल कमाई 328.25 करोड़ बताई जा रही है। पठान का बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह डंका बज रहा है उसे देखते हुए अंदाजा है फिल्म आसानी से 400 करोड़ के पार बिजनेस कर लेगी।

आपको बता दे, पठान का सोमवार को इंडिया कलेक्शन 26.5 करोड़ था। जिसमें से 25.5 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से थी। फिल्म ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रूल करते हुए 21 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया। पठान की इस सुपर सक्सेस से शाहरुख खान और पठान की पूरी टीम बेहद खुश है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। पठान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी गूंज रही है। इंटरनेशनल मार्केट में पठान वीक डेज में भी शानदार पकड़ बनाए हुए है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com